- लोकेन्द्र सिंह -
पुलवामा हमले पर भारत की ओर से पाकिस्तान और उसके संरक्षण में पल रहे आतंकी गिरोहों को सर्जिकल स्ट्राइक-2 से मुंह तोड़ जवाब दिया गया है। पाकिस्तान और आतंकी गिरोहों को भारत के इस जवाब से सबक सीख लेना चाहिए। उन्हें यह बात गाँठ बांध लेनी चाहिए कि यह नया भारत है। यह सिर्फ सबूत ही नहीं सौंपता, बल्कि दोषियों पर कार्रवाई भी करता है। यह दूसरा अवसर है जब नये भारत ने पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू-कश्मीर में घुसकर आतंकियों को मार गिराया है। बल्कि इस बार तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर (बालाकोट) में घुसकर उसके पालतू आतंकियों को जहन्नुम पहुँचाया।





