ऑनलाइन शॉपिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ऑनलाइन शॉपिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 8 अगस्त 2015

ऑफर्स के फेर में बेफिजूल खरीदारी

 ऑ नलाइन शॉपिंग की ओर भारतीयों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण ऑनलाइन कंपनियों की ओर से गाहे-बगाहे दिए जा रहे बम्पर ऑफर्स हैं। कैश ऑन डिलेवरी और मासिक किश्त पर खरीदारी की सुविधा भी ई-कॉमर्स की ओर भारतीयों को आकर्षित कर रही हैं। तगड़ी छूट का विज्ञापन भी ये कंपनियां जोर-शोर से करती हैं। विज्ञापन और कंपनियों के भारी डिस्काउंट ऑफर्स के मोहजाल में फंसकर दुकान पर तोल-मोल करके खरीदारी करने वाली महिलाएं भी घर बैठे साड़ी, ज्वैलरी, टेलीविजन, मोबाइल और अपनी किचन का सामान भी ऑनलाइन खरीद रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग का खुमार पुरुषों पर महिलाओं से अधिक है। अलग-अलग सर्वेक्षणों में यह बात सामने आ रही है कि कुछ समय पहले तक मोबाइल और कम्प्यूटर संबंधी उपकरण सहित इलेक्ट्रोनिक सामान ही सबसे अधिक खरीदा जा रहा था लेकिन अब कपड़े, क्रॉकरी, साज-सज्जा, किराने का सामान भी ऑनलाइन खरीदा जाने लगा है।