रविवार, 25 दिसंबर 2011

शराबी कवियों से छीन लिया था मंच

 भा रत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ८७वें जन्मदिन पर उनके कुछ पुराने फोटोग्राफ्स प्रस्तुत कर रहा हूं। कविमना, सरल हृदय और ओजस्वी वक्ता की एक कविता भी प्रस्तुत है। उनका जन्म ग्वालियर में हुआ था। यहीं से उन्होंने राजनीति में कदम रखा। संयुक्त राष्ट्र सभा को हिन्दी में संबोधित करने वाले भारत के सपूत और प्रख्यात हिन्दी प्रेमी के संबंध में ग्वालियर में अनेक किस्से प्रचलित हैं। एक किस्सा जरूर बताना चाहूंगा। उन दिनों की बात है जब वे महाविद्यालयीन पढ़ाई कर रहे थे। ग्वालियर में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि समय से सम्मेलन में नहीं पहुंच सके थे। कार्यक्रम में विलंब होते देख अटल बिहारी ने माइक संभाला और कॉलेज के नए-नए कवियों को मंच सौंप दिया। इसके बाद की बात और जबरदस्त है। कवि महोदय शराब के नशे में टुन्न होकर कार्यक्रम में पहुंचे। अटल बिहारी को जैसे ही मालूम हुआ उन्हें यह ठीक नहीं लगा। कविता का पाठ करते-करते कवि बहकने भी लगे थे। मामला बिगड़ता इससे पहले ही उन्होंने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कर दी।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घ आयु और स्वास्थ्य मिले। ताकि वे फिर से नेताओं को मूल्य आधारित राजनीति का पाठ पढ़ा सकें।











झुक नहीं सकते
टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते
सत्य का संघर्ष सत्ता से
न्याय लड़ता निरंकुशता से
अंधेरे ने दी चुनौती है
किरण अंतिम अस्त होती है
दीप निष्ठा का लिये निष्कंप
वज्र टूटे या उठे भूकंप
यह बराबर का नहीं है युद्ध
हम निहत्थे, शत्रु है सन्नद्ध
हर तरह के शस्त्र से है सज्ज
और पशुबल हो उठा निर्लज्ज
किन्तु फिर भी जूझने का प्रण
अंगद ने बढ़ाया चरण
प्राण-पण से करेंगे प्रतिकार
समर्पण की माँग अस्वीकार
दाँव पर सब कुछ लगा है, रुक नहीं सकते
टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते

12 टिप्‍पणियां:

  1. वर्तमान राजनीति में उनके समकक्ष कोई नहीं दिख रहा...
    अटल जी हमारे प्रिय नेता हैं. इश्वर उन्हें दीर्घकाल स्वस्थ रखें

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत खूब...संग्रहणीय....शुभ कामना.
    पंकज झा.

    जवाब देंहटाएं
  3. धन्यवाद लोकेन्द्र जी. सर्वशक्तिमान आदरणीय अटल जी को हमेशा स्वस्थ रखे.

    जवाब देंहटाएं
  4. अटल जी को जन्मदिवस की शुभकामनायें...इश्वर उन्हें दीर्घायु बनायें..

    जवाब देंहटाएं
  5. वाजपेयी जी को जन्मदिवस की शुभकामनायें! दुर्लभ चित्रों न्ए पोस्ट को बहुमूल्य बना दिया। आभार!

    जवाब देंहटाएं
  6. वर्तमान नेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।

    जवाब देंहटाएं
  7. अटल जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ १ भगवान उन्हें लम्बी उम्र दे !

    जवाब देंहटाएं
  8. बेहतरीन प्रस्तुति , आपको नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये और ढेरों बधाइयां !

    जवाब देंहटाएं
  9. sangrahneey .... is colection ko samane lakar charcha karane ke liye dhanyavad.....aur aage ke liye shubhkamana....

    जवाब देंहटाएं
  10. अपार आनंद आया..
    दुर्लभ पोस्ट संग्रहनीय है...
    आपका कोटि कोटि आभार...
    क्या व्यक्तित्व था यह....

    जवाब देंहटाएं
  11. kaas dalgat rajniti se uper u thkar unhe bharat ratna diya jata to acha hota..........

    जवाब देंहटाएं

पसंद करें, टिप्पणी करें और अपने मित्रों से साझा करें...
Plz Like, Comment and Share